औरैया: डीएम के औचक निरीक्षण से 50 शैया अस्पताल में मचा हड़कंप, घायल मरीज के प्रति दिखाई संवेदनशीलता
जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने बुधवार की सुबह 11 बजे 50 सैया अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ब्लड बैंक, इमरजेंसी वार्ड, दवा स्टॉक और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की। साथ ही अस्पताल प्रशासन से दवाओं की उपलब्धता, उपचार व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को लेकर जानकारी ली। निरीक्ष