इटावा: सिविल लाइन इलाके के राजा का बाग में बालिका को घर में खेलते समय सांप ने काटा, जिला अस्पताल में उपचार जारी
Etawah, Etawah | May 6, 2026 सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राजा का बाग चंद्रपुरा में बुधवार दोपहर एक मासूम बच्ची को सांप ने डस लिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। चंद्रपुरा निवासी सूरज की नौ वर्षीय बेटी काव्या घर के कमरे में टीवी देख रही थी। तभी अचानक कमरे में घुसे सांप ने उसके पैर में डस लिया। बेटी की चीख सुनते ही परिजन दौड़कर कमरे में पहुंचे और आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर आए।