टिब्बी: टिब्बी में डॉक्टरों की कमी पर फूटा जनाक्रोश, सौंपा ज्ञापन
टिब्बी में राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की कमी और बंद पड़ी डायलिसिस मशीन को लेकर मंगलवार को स्थानीय नागरिकों ने मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। नागरिकों ने बताया कि अस्पताल में प्रतिदिन 400 से अधिक मरीज आते हैं, लेकिन स्वीकृत 6 पदों में से 5 पद रिक्त हैं। वर्तमान में कार्यरत एकमात्र चिकित्सक पर प्रशासनिक कार्यभार भी है।