गया टाउन सीडी ब्लॉक: चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरी महिला को गयाजी आरपीएफ टीम ने तत्परता से बचाया
गयाजी जंक्शन पर आज बुधवार को एक बड़ी घटना होते होते रह गई।गया से नवादा का सफर करने के दौरान वह चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास की इस बीच ट्रेन और पटरी के गैपिंग में जाने लगी। तभी सक्रिय आरपीएफ की टीम ने महिला यात्री को तत्परता से बचाया। इसकी जानकारी आज दिनांक 8 जुलाई बुधवार की दोपहर 2 बजे गयाजी आरपीएफ टीम के अधिकारियों ने दी है।