नवादा: बिजली विभाग की लापरवाही का नया शिकार, गोइठाडीह के खेत में टूटी लाइन ने छीनी 16 वर्षीय किशोर की जान, परिवार में मातम
Nawada, Nawada | Jun 30, 2026 नवादा जिले में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण एक 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मंगलवार को कादिरगंज थाना क्षेत्र के गोइठाडीह गांव में खेत में टूटी बिजली की तार की चपेट में आने से गोविंद कुमार की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। गोविंद जोगिंदर राजवंशी का पुत्र था।