बोरी थाना क्षेत्र में विधवा महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में सैकड़ों ग्रामीणों ने बाइक रैली निकाली। आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए प्रशासन को अल्टीमेटम दिया गया है। प्रदर्शनकारियों ने नगर बंद और उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है।