समस्तीपुर: हकीमाबाद नवादा गांव में जमीनी विवाद में दो पक्षों की मारपीट, पांच लोग जख्मी, लाइव वीडियो आया सामने
समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद पंचायत के नवादा गांव में सोमवार की सुबह जमीन को लेकर चल रहा विवाद अचानक खूनी संघर्ष में बदल गया। घर निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते हिंसक झड़प और तलवारबाजी में तब्दील हो गया, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम है।