मिर्ज़ापुर: सरस्वती विद्या मंदिर महंत शिवाला में नगर विधायक, मड़िहान विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष ने चार क्लासरूम का उद्घाटन किया
महंत शिवाला स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में मिर्जापुर राउंड टेबल 336 द्वारा बनवाए गए चार क्लासरूम का नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल और नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। मड़िहान विधायक ने कहा कि संस्था द्वारा कराए गए इस कार्य की जितनी भी सराहना की जाए कम है।