मिर्ज़ापुर: कोतवाली कटरा पुलिस ने ₹3.50 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
थाना कोतवाली कटरा पर वादी लक्ष्मीकांत मिश्रा द्वारा नाम जद अभियुक्तों के विरुद्ध फर्जी कंपनी बनाकर पैसों पर अच्छा ब्याज देने का लालच देकर 3: 50 करोड रुपए की धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत कराया गया। रविवार की शाम लगभग 4:00 बजे निरीक्षक बुद्धि सागर यादव पुलिस टीम द्वारा कटरा क्षेत्र से अभियुक्त मंगला प्रसाद निवासी महुआरी कला प्रयागराज को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।