नानपारा: रुपईडीहा बाजार में प्रतिमा विसर्जन को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, दुकानदारों से सहयोग की अपील की
रुपईडीहा (बहराइच)। आगामी दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। इसी क्रम में स्थानीय पुलिस, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी और व्यापार मंडल रुपईडीहा की संयुक्त टीम ने नगर के बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।