मुज़फ्फरनगर: कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा का जायजा लेने पहुंचे डीआईजी ने कोतवाली नगर में पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
जनपद मुजफ्फरनगर में आज शनिवार को कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है। जनपद मुजफ्फरनगर में परीक्षा के आयोजन के लिए 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा को पारदर्शी, निष्पक्ष, नकल विहीन सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध है एवं सुरक्षा के दृष्टिगत कड़े प्रबंध किए गए हैं।