मुज़फ्फरनगर: टाउन हॉल रोड स्थित नगर पालिका से पालिका अध्यक्ष ने डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
जनपद मुजफ्फरनगर की टाउन हॉल रोड स्थित नगर पालिका से आज शनिवार को पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप द्वारा डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। आपको बता दे कि अब शहर में घर-घर जाकर यह गाड़ी कूड़ा कलेक्ट करेगी। पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा की शहरी क्षेत्र सहित सभी वार्डों में अब विशेष तौर पर सफाई अभियान चलाया जाएगा।