मुज़फ्फरनगर: शिव चौक स्थित विद्युत पोल में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग ने समय रहते आग पर पाया काबू
जनपद मुजफ्फरनगर की थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के शिव चौक स्थित विद्युत पोल में आज शनिवार को शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग को देख राहगीरों में हड़कंप मच गया। आग लगी होने की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया एवं बड़ी दुर्घटना होने से भी टल गई।