मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर के रोडवेज स्थित एसडी इंटर कॉलेज में कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की लगी लंबी लाइन
जनपद मुजफ्फरनगर में आज शनिवार को 24 परीक्षा केंद्रों पर उत्तर प्रदेश कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है। जिसके संबंध में रोडवेज स्थित एसडी इंटर कॉलेज में लंबी लाइन लगी हुई है। पुलिस प्रशासन के द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। मेटल डिटेक्टर से अभ्यर्थी होकर गुजर रहे हैं वही 7 लेयर में चेकिंग की व्यवस्था की गई है।