मुज़फ्फरनगर: डीएवी डिग्री कॉलेज में चल रही कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था का थाना सिविल लाइन प्रभारी ने लिया जायजा
जनपद मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के आर्य समाज रोड स्थित डीएवी डिग्री कॉलेज में आज शनिवार को चल रही कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था का थाना सिविल लाइन प्रभारी ओम प्रकाश सिंह के द्वारा जायजा लिया गया। गौरतलब है कि आज जनपद में 24 परीक्षा केंद्रों पर उत्तर प्रदेश कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है।