गैरतगंज: कलेक्टर ने हरदौट उपार्जन केंद्र का किया निरीक्षण, व्यवस्था दुरुस्त रखने और तोल कांटे बढ़ाने के दिए निर्देश
जिले में समर्थन मूल्य पर चल रहे उपार्जन कार्य की प्रगति और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए सोमवार दोपहर 2:30 बजे के आसपास कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा ने गैरतगंज स्थित हरदौट उपार्जन केंद्र (आदर्श वेयरहाउस) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपार्जन प्रक्रिया, तुलाई व्यवस्था, उपज की गुणवत्ता तथा केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन कि