बसना: साल्हे तराई के एक व्यक्ति को 37 नग गाँजा पौधा के साथ बसना पुलिस ने किया गिरफ्तार
साल्हे तराई के एक व्यक्ति को 37 नग गाँजा पौधा के साथ बसना पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए उसके विरुद्ध 20 ए नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है । आरोपी राधानाथ बगर्ति के द्वारा अपने घर के बड़ी में गांजा का पौधा लगाया गया था । वहीं मुखबीर की सूचना पर बसना पुलिस की टीम ने मौके पर से 37 नग गाँजा का पौधा जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है ।