बसना: गढ़ फुलझर के रामचंडी मंदिर का ताला तोड़कर 30000 नगद व सोने का लॉकेट हुई चोरी अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज
गढ़ फुलझर के रामचंडी मंदिर का ताला तोड़कर 30000 नगद व सोने का लॉकेट चोरी के मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ बसना पुलिस ने अपराध दर्ज किया है । 23 फरवरी की रात्रि किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मंदिर का ताला तोड़कर दान पेटी से, 30000 नगद व माता के सोने के लॉकेट को अज्ञात आरोपी के द्वारा चोरी किया गया है ।