हज़ारीबाग: हजारीबाग में प्राइवेट स्कूल और अस्पतालों पर बड़ा हमला, आंदोलन की चेतावनी
हजारीबाग में निजी स्कूलों और प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर बड़ा सवाल उठाया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने आरोप लगाया कि कई अस्पतालों में बिना योग्य डॉक्टरों के इलाज हो रहा है और मरीजों से भारी वसूली की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा जन आंदोलन होगा।