बहराइच: लक्ष्मीनगर इलाके में महिला को सांप ने डंसा, इलाज के दौरान महिला की हुई मौत
बलरामपुर जनपद के तुलसीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीनगर इलाके की रहने वाली महिला खेत देखने के लिए गई थी। तभी अचानक उसको सांप ने काट लिया। परिजन उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज के दौरान बहराइच अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है।