बहराइच: कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर भाकियू ने शुरू किया अनिश्चित कालीन धरना, कार्यवाही की की मांग
भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के किसानों ने शनिवार से धरना स्थल में धरना शुरू कर दिया है। रविवार को दूसरे दिन भी किसान धरना स्थल पर जुटे रहे। सभी का कहना है कि पुलिस अधीक्षक को जिले से हटाया जाए। उनकी मांगे एक सप्ताह में पूरी नहीं हुई तो सभी सड़क जामकर प्रदर्शन करेंगे। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष चौधरी रामकुमार वर्मा की अगुवाई में धरना जारी है।