Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
Crimenews
Karnataka
No video available

यूपी सरकार के खिलाफ गीत गाया, पुलिस ने थमा दिया नोटिस #utterpardesh

Kanpur, Kanpur Nagar | Feb 22, 2023

MORE NEWS

थाना काकादेव पुलिस द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह का खुलासा, मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार...

🔸कमिश्नरेट कानपुर नगर के थाना काकादेव पर एक व्यक्ति द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि उसने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने हेतु एक जनसेवा केंद्र पर आवेदन किया था, किन्तु उसे दिल्ली नगर निगम के नाम से फर्जी जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया।
🔸शिकायत के आधार पर थाना काकादेव पुलिस द्वारा जांच की गई, जिसमें शास्त्री नगर स्थित एक जनसेवा केंद्र, संचालक अखिलेश गुप्ता पुत्र गणेश प्रसाद गुप्ता, की संलिप्तता प्रकाश में आई। जांच में पाया गया कि अभियुक्त अपने दो साथियों के साथ मिलकर फर्जी एवं कूटरचित जन्म, मृत्यु, आय तथा निवास प्रमाण पत्र तैयार करता था। इन फर्जी दस्तावेजों पर दिल्ली नगर निगम का विवरण अंकित कर उनका उपयोग आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेजों में संशोधन कराने के लिए किया जाता था।
🔸उक्त तथ्यों के आधार पर दिनांक 18.07.2026 को थाना काकादेव पर अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस ने मुख्य अभियुक्त अखिलेश गुप्ता को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दिल्ली नगर निगम के नाम से तैयार 27 फर्जी एवं कूटरचित जन्म प्रमाण पत्र बरामद किए हैं। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
🔸प्रकरण में अभियुक्त के दो अन्य साथी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विवेचना एवं अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
बाइट-सहायक पुलिस आयुक्त स्वरूपनगर श्रीमती ज्योतिश्री।
@Uppolice @Dcpcentralknr

थाना काकादेव पुलिस द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह का खुलासा, मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार... 🔸कमिश्नरेट कानपुर नगर के थाना काकादेव पर एक व्यक्ति द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि उसने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने हेतु एक जनसेवा केंद्र पर आवेदन किया था, किन्तु उसे दिल्ली नगर निगम के नाम से फर्जी जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया। 🔸शिकायत के आधार पर थाना काकादेव पुलिस द्वारा जांच की गई, जिसमें शास्त्री नगर स्थित एक जनसेवा केंद्र, संचालक अखिलेश गुप्ता पुत्र गणेश प्रसाद गुप्ता, की संलिप्तता प्रकाश में आई। जांच में पाया गया कि अभियुक्त अपने दो साथियों के साथ मिलकर फर्जी एवं कूटरचित जन्म, मृत्यु, आय तथा निवास प्रमाण पत्र तैयार करता था। इन फर्जी दस्तावेजों पर दिल्ली नगर निगम का विवरण अंकित कर उनका उपयोग आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेजों में संशोधन कराने के लिए किया जाता था। 🔸उक्त तथ्यों के आधार पर दिनांक 18.07.2026 को थाना काकादेव पर अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस ने मुख्य अभियुक्त अखिलेश गुप्ता को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दिल्ली नगर निगम के नाम से तैयार 27 फर्जी एवं कूटरचित जन्म प्रमाण पत्र बरामद किए हैं। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। 🔸प्रकरण में अभियुक्त के दो अन्य साथी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विवेचना एवं अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। बाइट-सहायक पुलिस आयुक्त स्वरूपनगर श्रीमती ज्योतिश्री। @Uppolice @Dcpcentralknr

Kanpur Nagar, Uttar Pradesh | Jul 19, 2026

गुंडा नियंत्रण अधिनियम के नोटिस की तामील हेतु अभियुक्त के निवास पर चस्पा की कार्यवाही...
@Uppolice @Dcpwkanpur

गुंडा नियंत्रण अधिनियम के नोटिस की तामील हेतु अभियुक्त के निवास पर चस्पा की कार्यवाही... @Uppolice @Dcpwkanpur

Kanpur Nagar, Uttar Pradesh | Jul 19, 2026

पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में सड़क सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कानपुर नगर के प्रमुख हाई-वे पर विशेष अभियान चलाया गया ।
अभियान के दौरान संबंधित जोन के यातायात निरीक्षकों एवं सीसी टीम प्रभारियों द्वारा हाईवे के किनारे अनधिकृत रूप से खड़े वाहनों को हटवाया गया तथा वाहन चालकों को सड़क किनारे वाहन खड़ा न करने , निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने , वाहन खराबी की स्थिति में आवश्यक सुरक्षा संकेतक (रिफ्लेक्टर, ट्रायंगल, पार्किंग लाइट आदि) लगाने तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने के संबंध में जागरूक एवं निर्देशित किया गया ।
इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 236 वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के अंतर्गत नियमानुसार चालान की कार्रवाई की गई ।
यातायात पुलिस कानपुर नगर द्वारा आमजन व वाहन चालकों से अपील की जाती है कि यातायात नियमों का पालन करें , हाईवे अथवा मुख्य मार्गों के किनारे अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा न करें तथा सुगम , सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में यातायात पुलिस का सहयोग करें ।
@Uppolice @uptrafficpolice @kanpurtraffic

पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में सड़क सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कानपुर नगर के प्रमुख हाई-वे पर विशेष अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान संबंधित जोन के यातायात निरीक्षकों एवं सीसी टीम प्रभारियों द्वारा हाईवे के किनारे अनधिकृत रूप से खड़े वाहनों को हटवाया गया तथा वाहन चालकों को सड़क किनारे वाहन खड़ा न करने , निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने , वाहन खराबी की स्थिति में आवश्यक सुरक्षा संकेतक (रिफ्लेक्टर, ट्रायंगल, पार्किंग लाइट आदि) लगाने तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने के संबंध में जागरूक एवं निर्देशित किया गया । इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 236 वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के अंतर्गत नियमानुसार चालान की कार्रवाई की गई । यातायात पुलिस कानपुर नगर द्वारा आमजन व वाहन चालकों से अपील की जाती है कि यातायात नियमों का पालन करें , हाईवे अथवा मुख्य मार्गों के किनारे अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा न करें तथा सुगम , सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में यातायात पुलिस का सहयोग करें । @Uppolice @uptrafficpolice @kanpurtraffic

Kanpur Nagar, Uttar Pradesh | Jul 19, 2026

नवाबगंज पुलिस एवं सेंट्रल जोन साइबर क्राइम टीम की संयुक्त कार्यवाही में साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, 06 अभियुक्त गिरफ्तार...
▪️थाना नवाबगंज पुलिस एवं सेंट्रल जोन की साइबर क्राइम टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए साइबर फ्रॉड के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश कर 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का मुख्य सरगना क्षितिज वर्तमान में फरार है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।
▪️गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से बैंकिंग दस्तावेज, कई एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन, ₹58,800 नकद, एक कार एवं एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। जांच में यह भी प्रकाश में आया है कि अभियुक्तों से संबंधित बैंक खातों के विरुद्ध एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल पर 50 से अधिक साइबर शिकायतें दर्ज हैं।
▪️प्रारंभिक विवेचना में ज्ञात हुआ है कि अभियुक्त लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देकर उनके नाम से बैंक खाते खुलवाते थे तथा उन्हीं खातों का उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि के लेन-देन एवं हेराफेरी के लिए करते थे।
▪️प्रकरण में पुलिस गिरोह के संपूर्ण नेटवर्क की पड़ताल कर रही है तथा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
बाइट-सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज,आकांक्षा पाण्डेय।
#ऑपरेशन_Cy_Vajra
@Uppolice @Dcpcentralknr

नवाबगंज पुलिस एवं सेंट्रल जोन साइबर क्राइम टीम की संयुक्त कार्यवाही में साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, 06 अभियुक्त गिरफ्तार... ▪️थाना नवाबगंज पुलिस एवं सेंट्रल जोन की साइबर क्राइम टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए साइबर फ्रॉड के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश कर 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का मुख्य सरगना क्षितिज वर्तमान में फरार है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है। ▪️गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से बैंकिंग दस्तावेज, कई एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन, ₹58,800 नकद, एक कार एवं एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। जांच में यह भी प्रकाश में आया है कि अभियुक्तों से संबंधित बैंक खातों के विरुद्ध एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल पर 50 से अधिक साइबर शिकायतें दर्ज हैं। ▪️प्रारंभिक विवेचना में ज्ञात हुआ है कि अभियुक्त लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देकर उनके नाम से बैंक खाते खुलवाते थे तथा उन्हीं खातों का उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि के लेन-देन एवं हेराफेरी के लिए करते थे। ▪️प्रकरण में पुलिस गिरोह के संपूर्ण नेटवर्क की पड़ताल कर रही है तथा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। बाइट-सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज,आकांक्षा पाण्डेय। #ऑपरेशन_Cy_Vajra @Uppolice @Dcpcentralknr

Kanpur Nagar, Uttar Pradesh | Jul 19, 2026

64 साल की उम्र होने के बावजूद जयप्रदा आज भी लगती है बहुत यंग,ब्लैक साड़ी में लगी बेहद खूबसूरत❤️😍

64 साल की उम्र होने के बावजूद जयप्रदा आज भी लगती है बहुत यंग,ब्लैक साड़ी में लगी बेहद खूबसूरत❤️😍

Kanpur, Kanpur Nagar | Jul 19, 2026

यूपी सरकार के खिलाफ गीत गाया, पुलिस ने थमा दिया नोटिस #utterpardesh - Kanpur News