भादरा के गोगामेड़ी थाना क्षेत्र में गांव भरवाना की रोही में गश्त के दौरान पुलिस को देखकर एक अज्ञात व्यक्ति अवैध देसी शराब से भरा कट्टा छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पीछा किया पर वह पकड़ा नहीं गया। मौके से 44 पव्वे जब्त कर आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया।