भीलवाड़ा: भगवान भक्तों की रक्षा और धर्म की स्थापना के लिए लेते हैं अवतार: स्वामी अशोकानंद जी महाराज
भीलवाड़ा। सनातन सेवा समिति, हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर एवं महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम जी उदासीन महाराज के सानिध्य में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस कथाव्यास पूज्य स्वामी अशोकानंद जी महाराज (जबलपुर) ने भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दिव्य एवं आनंदमय प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया।