संभल: सदर कोतवाली इलाके और आसपास कई जगहों पर तेज बारिश और हवाओं से बदला मौसम का मिज़ाज, गर्मी से मिली बड़ी राहत
मौसम ने अचानक करवट ली है। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है, वहीं कई इलाकों में बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। बुधवार 10:30 बजेतेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। दिन में ही अंधेरा छा गया और सड़कों पर पानी भर गया। तेज हवा के चलते कई जगहों पर बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।