सहारनपुर: सांसद इमरान मसूद ने कहा: फारूक-महबूबा के सवालों की जांच हो, छात्रों पर गोलीकांड और परिसीमन पर सरकार दे जवाब
सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों पर केंद्र और राज्य सरकार को घेरते हुए रविवार दोपहर दो बजे कहा कि जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ नेताओं फारूक अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने जो सवाल उठाए हैं, वे गंभीर हैं और उनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इतने बड़े नेता बिना वजह ऐसी बातें नहीं करते।