कटरा: भूताने चौक के पास एमआर से लूट मामले में पुलिस ने किशोर समेत दो अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के चक्की टोला भूताने चौक के समीप एमआर मदन कुमार से लूट मामले में पुलिस ने किशोर सहित दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। सभी को शनिवार दोपहर करीब 3 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक, लूट का पांच हजार नकद और घड़ी बरामद हुई है।