राजमहल: बिहार में चिप्स लदा हाइवा हाइटेंशन तार के चपेट में आने से उधवा के एक सह चालक की मौत, छाया मातम
राधानगर थाना क्षेत्र के पतौड़ा पंचायत के एक हाइवा ट्रक के सह चालक की बिहार के सलमारी थाना क्षेत्र में हाइटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई है। बुधवार को अपराह्न करीब 5 बजे जानकारी मिली कि पतौड़ा पंचायत के दरगाहडांगा निवासी साहिल शेख (19) वर्ष बीते सोमवार को हाइवा ट्रक में चिप्स लादकर बिहार के सलमारी थाना क्षेत्र गया था।