चौपारण: पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने वैवाहिक समारोहों में दी शुभकामनाएं
पूर्व विधायक श्री उमाशंकर अकेला ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आयोजित वैवाहिक समारोहों में शामिल होकर नवदंपतियों को सप्रेम भेंट व आशीर्वाद दिया। उन्होंने पिंडारकोन, जीहू (पदमा) तथा चलंगा और विजैया (बरही) में आयोजित शादी व रिसेप्शन कार्यक्रमों में पहुंचकर परिवारजनों से मुलाकात की और शुभकामनाएं दीं। उनका यह जनसंपर्क कार्यक्रम लगातार जारी है।