सरधना: लावड़ में दबंग युवकों ने ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल किया, पुलिस में दी गई तहरीर, वीडियो वायरल
दौराला क्षेत्र के कस्बा लावड ई- रिक्शा चालक के साथ मारपीट करने का एक वीडियो क्षेत्र में तेजी के साथ वायरल हो रहा है बृहस्पतिवार सुबह 9:00 बजे वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति के पीछे लाठी डंडे लेकर दर्जनों युवक दौड़ रहे हैं युवक जान बचाने के लिए एक घर में घुस गया दबंग लोग भी उसके पीछे घर में घुस गए और उसको पकड़ कर सड़क पर लाकर फिर मारपीट की