गायघाट: बाघाखाल और रामनगर में पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, शाम 6:30 बजे से मतगणना शुरू
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र के बाघाखाल और रामनगर में पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सोमवार शाम करीब साढ़े 4 बजे सम्पन्न हो गया। बाघाखाल पंचायत में 50.86 फ़ीसदी मतदान हुआ जबकि रामनगर में 55.46 फ़ीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। जानकारी के मुताबिक बाघाखाल में कुल पांच मतदान केंद्र बनाया गया था।