रूड़की: जादूगर रोड पर स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कैंप कार्यालय पर आयोजित की गई एक आवश्यक बैठक
जिला कांग्रेस कमेटी के कैंप कार्यालय पर आज एक बैठक का आयोजन किया गया है। इस बैठक में पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य के पदभार ग्रहण समारोह में जाने को लेकर चर्चा की गई है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि सभी साथी चंद्रशेखर चौक से जॉली ग्रांट हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे। इस बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे है।