अरनोद: देवल्दी में तस्करों के अवैध फार्म हाउस पर चला बुलडोजर, मंदिर की खातेदारी भूमि से हटाए गए कब्जे
जिला कलक्टर शुभम चौधरी एवं जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अरनोद क्षेत्र के देवल्दी गांव में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध फार्म हाउसों पर बुलडोजर चलाकर कब्जे हटाए। अरनोद तहसीलदार नितिन मेरावत के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस उप अधीक्षक चंद्रशेखर पालीवाल, अर