अरवल: समाहरणालय परिसर में डीएम ने टीबी मरीजों के बीच स्पेशल किट का किया वितरण
Arwal, Arwal | Aug 21, 2025 समाहरणालय परिसर में जिला पदाधिकारी कुमार गौरव के द्वारा टीबी मरीजों के बीच स्पेशल कीट का वितरण किया गया। जिला प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य मरीजों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराकर उनके स्वास्थ्य सुधार में मदद करना है। मौके पर कई विभागीय पदाधिकारी मौजूद रहे और उन्होंने भी टीबी उन्मूलन अभियान को सफल बनाने का संकल्प दोहराया।