कुरवाई: 18 दिन बाद भोपाल में मेमू ट्रेन सेवा बहाल, यात्रियों को मिली राहत
Kurwai, Vidisha | Jan 14, 2025 भोपाल-बीना मेमू ट्रेन 18 दिन के लंबे अंतराल के बाद 14 जनवरी से चालू हो गई है।यह ट्रेन पहले की तरह भोपाल और बीना के बीच रोजाना चार फेरे लगाएगी,जिसमें दो बार पैसेंजर और दो बार एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में चलेगी। ट्रेन में कुल 10 कोच होंगे, जिनमें 2 स्लीपर, 4 सामान्य, 2 कुर्सीयान और 2 एसएलआरडी कोच शामिल हैं।