कुरवाई: मकर संक्रांति पर्व से पहले ज़िला कलेक्टर ने ज़िले में चाइनीज़ माँझे के उपयोग पर लगाया प्रतिबंध
Kurwai, Vidisha | Jan 12, 2025 विदिशा कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने मकर संक्रांति से पहले जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। उन्होंने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163 के तहत चाइनीज मांझे और इसी तरह के अन्य खतरनाक धागों के उपयोग और बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।