भीलवाड़ा। जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू के निर्देशानुसार एडीएम (शहर) श्रीमती प्रतिभा की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संपर्क पोर्टल पर विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों, फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई।