जैतपुर: मर्ग जांच में आत्महत्या का खुलासा: बुढार पुलिस ने एक आरोपी को उज्जैन से दबोचा
बुढार थाना पुलिस ने 20 फरवरी की मर्ग जांच में आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला उजागर किया। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 108, 3(5) में केस दर्ज किया। आरोपी पुष्पेंद्र जोगी को उज्जैन से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।मामले में शुक्रवार शाम 5 बजे पुलिस ने जानकारी दी है।