गुना नगर: सपा बरखेड़ा: भीषण गर्मी में हीट वेव से पहली मौत की आशंका, उल्टी-दस्त से पीड़ित व्यक्ति ने तोड़ा दम
गुना जिले में भीषण गर्मी के बीच हीट वेव से पहली मौत की आशंका सामने आई है। म्याना क्षेत्र के ग्राम सपा बरखेड़ा निवासी 45 वर्षीय रघुवीर जाटव की जिला अस्पताल में मौत हो गई। वे कई दिनों से उल्टी-दस्त से परेशान थे। परिजनों के अनुसार निजी इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अत्यधिक गर्मी को देखते हुए मौत का कारण हीट वेव