दरभंगा: हसन चौक गोलीकांड में मृतक के परिवार से मिले जनसुराज पार्टी के नेता, न्याय का दिया आश्वासन
दरभंगा के हसन चौक पर गोली कांड में मृतक परिवार से मिलने के लिए जन सुराज पार्टी की प्रतिनिधिमंडल पहुंचे। उन्होंने यह मुलाकात गुरुवार की शाम 6:00 बजे कर न्याय आश्वासन दिया। मौजूद कार्यकर्ताओं ने जानकारी देते हुए बताया कि जब से नई सरकार बनी है तब से लोगों को सरकार पर से विश्वास उठ गया है। अपराधिक खुलेआम घूम रहे हैं लेकिन पकड़ने वाला कोई नहीं है।