राशमि: कोर्ट के स्टे के बावजूद विवादित प्लॉट पर तोड़फोड़, राशमी में चार लोग गिरफ्तार
थाना क्षेत्र के आरणी गांव में एक विवादित भूखंड पर न्यायालय के स्थगन आदेश की अनदेखी कर तोड़फोड़ करने और विवाद पैदा करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया, जहां दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था। पुलिस के अनुसार, आरणी निवासी देउबाई पत्नी नानूराम सालवी ने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनके