जांजगीर: बम्हनीडीह और बुड़गहन में शुष्क दिवस घोषित, मतदान तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें
जांजगीर-चांपा जिले में नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के मद्देनजर बम्हनीडीह और बुड़गहन क्षेत्र में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। बम्हनीडीह में 30 मई शाम 5 बजे से 1 जून को मतदान समाप्ति तक तथा 4 जून को मतगणना दिवस पर शराब दुकानें बंद रहेंगी। वहीं बुड़गहन में 30 मई दोपहर 3 बजे से मतदान एवं मतगणना समाप्ति तक मदिरा बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।