पदमपुर: घमुड़वाली थाना के बाहर जन संघर्ष समिति के आह्वान पर ग्रामीणों ने धरना दिया, थानाधिकारी हटाने की मांग
जन संघर्ष समिति के आह्वान पर घमुड़वाली थाना के सामने घमुड़वाली थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह को हटाने व विभागीय जांच कर कार्यवाही की मांग को लेकर ग्रामीणो ने शुक्रवार दोपहर 12:00 धरना प्रदर्शन कर सभा की। प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं और नशे के बढ़ते कारोबार को लेकर नाराजगी जताई और CI राजेन्द्र सिंह पर आमजन को परेशान करने के गंभीर आरोप लगाये।