मंझनपुर: कौशाम्बी में शिक्षा व्यवस्था पर डीएम का बड़ा एक्शन, 137 जर्जर स्कूल भवन होंगे नीलाम, 14 शिक्षकों की सेवा समाप्त
कौशाम्बी जिले की शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने सख्त रुख अपनाया है। मंझनपुर कलेक्ट्रेट स्थित उदयन सभागार में आयोजित जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में डीएम ने जर्जर विद्यालय भवनों, शिक्षकों की अनुपस्थिति और शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।