दरभंगा: बहेड़ी बाजार के युवक को शराब कारोबारी ने शराब चोरी के आरोप में पीट-पीटकर मार डाला
दरभंगा के बहेड़ी बाजार के रहने वाले एक युवक को शराब कारोबारी के द्वारा शराब चुराने के आरोप में पीट-पीट कर मार डाला। घटना राखी से एक दिन पहले की बताई जा रही है जब उसे पकड़ लिया गया था और राखी के दो दिन के बाद उसका शव रविवार को गांव के ही एक पानी भरे गड्ढे में मिलता है। इन सभी बातों की जानकारी मृतक के भाई ने रविवार की दोपहर 2:30 बजे DMCH के पोस्टमार्टम में दी।