चांपा: करही गांव में हुए गोली कांड के मामले में बिर्रा पुलिस के हाथ खाली, वारदात 23 अप्रैल की देर रात हुई थी
जांजगीर चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव में 23 अप्रैल की देर रात में 3 अज्ञात बदमाशों के द्वारा 2 भाइयों पर गोली चला दी थी. जिसमें से एक भाई की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है. वही दूसरा भाई घायल हुआ था. इधर, 16 दिन बीत जाने के बाद भी बिर्रा पुलिस की हाथ खाली है. पूर्व में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, विधायक।