मंडला: हनुमान जयंती पर लालीपुर चौराहे के सरस्वती स्कूल के सामने AAP द्वारा प्रसाद वितरण
Mandla, Mandla | Apr 2, 2026 हनुमान जयंती के पावन पर्व पर क्षेत्र में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। भगवान हनुमान जी के जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार को शाम 4:30बजे आम आदमी पार्टी द्वारा ललिपुर चौराहे स्थित सरस्वती स्कूल के सामने श्रद्धा और सेवा भाव के साथ प्रसाद वितरण कार्यक्रम किया गया। सभी ने मिलकर भगवान हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।