कवर्धा: नगर पंचायत पिपरिया मे एक व्यक्ति के बाड़ी मे रखे पैरावट मे लगी भीषण आग,घंटो की मशक्कत कर दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू
मामला 23 फरवरी को पिपरिया थाना क्षेत्र का है। जहा नगर पंचायत पिपरिया में शिवचरण साहू के बाड़ी में रखे पैरावट में अज्ञात कारण के चलते भीषण आग लग गई।मौके पर दमकल की टीम पहुंची जहा ग्रामीणों की मदद से घंटो की मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया।इधर पूरा पैरावट पूरी तरह जलकर खाक हो गया।जिसके चलते हजारों रूपयो का नुकसान हुआ है।