कवर्धा: कबीरधाम जिले के ग्राम बदना के विशेष पिछड़ी जनजाति बैगाओं ने पहली बार देखी विधानसभा सदन की कार्यवाही,देखकर हुए गदगद
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष न्यौता पर जिले के ग्राम बदना में निवासरत् विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा परिवार के सदस्य आज रायपुर स्थित विधानसभा भवन पहुंचे। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने अतिथि देवो भवः का पालन करते हुए अपने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बैगा जनजातियों को हाथ पकड़कर अपने साथ पूरे विधानसभा भवन का भ्रमण कराया और पहली बार विधानसभा सदन की कार्यवाही देखी।