वाराणसी के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर 21 हजार का मिला पुरस्कार
यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वाराणसी के मेधावी छात्र-छात्राओं को सर्किट हाउस में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। हाईस्कूल में जनपद का परीक्षा परिणाम 91.49 प्रतिशत तथा इंटरमीडिएट में 79.41 प्रतिशत रहा। पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज के छात्र सूर्यदीप प्रजापति ने प्रदेश मेरिट में छठा स्थान प्राप्त कर किया।